उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पर फिर लगा ब्रेक, पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से रोकी गई आवाजाही

Listen to this News

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर एक बार फिर केदारनाथ यात्रा पर पड़ा है। शुक्रवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के कारण यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आगे की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, बोल्डर गिरने के बाद मार्ग पर मलबा फैल गया, जिससे पैदल रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा और बोल्डर हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button