उत्तराखंड

राहुल गांधी आज देहरादून में, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए दिल्ली की टीम ने संभाली कमान

Listen to this News

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे, जहां वह कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए दिल्ली से आई विशेष टीम ने व्यवस्थाओं की कमान संभाल ली है।

कांग्रेस के अनुसार, कार्यक्रम के लिए 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा, मंच, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश और निकास सहित सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

राहुल गांधी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को उत्तराखंड में कांग्रेस के महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

वहीं, कार्यक्रम से पहले तैयारियों के दौरान एक दुखद हादसा भी सामने आया। आयोजन स्थल पर लोहे का एक पिलर गिरने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता की मौत हो गई। घटना के बाद राहुल गांधी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button