उत्तराखंड

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी टवेरा, लखनऊ के छह पर्यटक घायल, दो की हालत गंभीर

Listen to this News

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट के पास लखनऊ से आए पर्यटकों की टवेरा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह पर्यटक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर (लखनऊ) निवासी छह युवक नैनीताल घूमने के बाद टवेरा वाहन से काठगोदाम लौट रहे थे। वाहन को हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह चला रहा था। ज्योलीकोट नंबर-1 के पास पहुंचते ही गाड़ी अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। इस दुर्घटना ने नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की यात्रा को दर्दनाक अनुभव में बदल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button