उत्तराखंड

यूटीयू पेपर लीक मामला: दोषी सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, एफआईआर होगी दर्ज, अगस्त में दोबारा परीक्षा

Listen to this News

उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के चर्चित पेपर लीक मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी पाए गए सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। साथ ही प्रभावित परीक्षा को अगस्त में दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

विश्वविद्यालय और संबंधित संस्थान की संयुक्त जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. टी.एस. सिद्धू ने बताया कि मामला सामने आने के तुरंत बाद संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया था। जांच पूरी होने पर उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।

यूटीयू की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर ने बताया कि मामले में कानूनी राय ली जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा आरोपी सहायक प्रोफेसर को अगले सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की किसी भी परीक्षा संबंधी गतिविधि में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधित परीक्षा अगस्त में दोबारा कराई जाएगी, ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button