देश

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: चलती टैक्सी पर गिरा विशाल बोल्डर, 13 लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू अभियान जारी

Listen to this News

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। संसारी–किलाड़–तांदी (SKTT) सड़क पर कड़ू नाला के पास अचानक पहाड़ से विशाल बोल्डर गिरने से एक टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार 12 से 13 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति प्रशासन, पुलिस, स्थानीय बचाव दल और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। भारी मलबे के बीच फंसे लोगों को निकालने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने से बचें और केवल प्रशासन व मौसम विभाग की सलाह के अनुसार ही सफर करें। हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार राहत अभियान जारी है और घटना में हताहतों की संख्या को लेकर अंतिम पुष्टि बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही की जाएगी। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button