उत्तराखंड

मसूरी में मूसलाधार बारिश का कहर: भट्टा फॉल का जलस्तर अचानक बढ़ा, रौद्र रूप देख सहमे पर्यटक

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पर्यटन स्थलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को प्रसिद्ध भट्टा फॉल का जलस्तर अचानक कई गुना बढ़ गया, जिससे झरना उफान पर आ गया। तेज बहाव और पानी के रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बारिश के कारण पहाड़ों से बड़ी मात्रा में पानी आने से भट्टा फॉल कुछ ही देर में विकराल रूप में नजर आने लगा। सामान्य दिनों में शांत दिखाई देने वाला झरना तेज गर्जना के साथ बहता दिखा। कई पर्यटक सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए और लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।

लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन पहले ही लोगों से नदी, नालों और झरनों के आसपास सावधानी बरतने की अपील कर चुका है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान झरनों और जलधाराओं के बेहद करीब जाने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि बारिश का दौर जारी रहने पर जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button