उत्तराखंड

कोटद्वार में ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल, पशुओं के लिए घास लेकर लौट रही थी घर

Listen to this News

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब एक बजे की है। महिला अपने पशुओं के लिए घास लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह नजीबाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हादसे के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित रेलवे क्रॉसिंग का ही उपयोग करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button