उत्तराखंड

पत्नी समेत तीन पर HIV स्थिति सार्वजनिक करने का आरोप, मामला सेलाकुई थाने पहुंचा

Listen to this News

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की एचआईवी (HIV) स्थिति सार्वजनिक करने के आरोप से जुड़े मामले की जांच अब सेलाकुई थाना पुलिस करेगी। इससे पहले न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर कोतवाली में पीड़ित की पत्नी, ससुर और साली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चूंकि घटना का संबंध सेलाकुई क्षेत्र से है, इसलिए विवेचना आधिकारिक रूप से सेलाकुई थाने को स्थानांतरित कर दी गई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के बाद उसकी पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने उसकी एचआईवी स्थिति रिश्तेदारों, परिचितों और उसके रेस्तरां में आने वाले ग्राहकों को बता दी। उसका कहना है कि इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा और कारोबार भी बंद करना पड़ा।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने तलाक के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की, उसके मकान की रजिस्ट्री अपने पास रख ली और एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर धमकी भी दिलाई। इन आरोपों के आधार पर न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया था।

सेलाकुई थाना पुलिस का कहना है कि मामले की पत्रावली प्राप्त हो चुकी है और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आरोपों की सत्यता की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button