उत्तराखंड

जौलीग्रांट: बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Listen to this News

देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट की है। महिला को गंभीर हालत में देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, धनियाडी बड़ासी ग्रांट निवासी अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान गली में खड़े एक हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों के मुताबिक, अंजली गुप्ता को गंभीर हालत में सीएमआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हाथी के हमले में उनकी कई पसलियां टूट गई थीं। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद देर रात उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button