उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पिकअप वाहन में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, भाई ने देखा

Listen to this News

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन के अंदर 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी टकराना, कैंपटी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। मनीष पिकअप वाहन चलाने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, मनीष पिकअप वाहन लेकर मसूरी से देहरादून की ओर निकला था। इसी दौरान उसका भाई अनुज भी पिकअप से देहरादून की ओर जा रहा था। रास्ते में अनुज ने सड़क किनारे मनीष का वाहन खड़ा देखा। संदेह होने पर वह वाहन के पास पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

अनुज ने मनीष को वाहन के बाएं डाले पर सफेद रंग की पतली रस्सी के सहारे लटका देखा। इसके बाद उसने फंदा खोलकर मनीष को वाहन के अंदर लिटाया और तत्काल कोलूखेत पुलिस चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button