उत्तराखंड

उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

Listen to this News

देहरादून स्थित उत्तराखंड सचिवालय में सचिवालय रक्षक संघ का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। आम सभा में संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक और मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध और सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष और पूनम को उपाध्यक्ष चुना गया। दिनेश उनियाल को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राकेश रयाल और हेमा चंद को संयुक्त सचिव तथा मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव के बाद संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करने और संघ की गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button