उत्तराखंड

देहरादून: डोईवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा, 2 की मौत; तीन गंभीर घायल

Listen to this News

देहरादून: डोईवाला टोल प्लाजा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सात लोगों में से चार की जान चली गई, जबकि तीन घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button