देश

मेरठ: सरकारी स्कूल की बदहाली का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो का चालान

Listen to this News

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के कालंद गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने कांग्रेस नेता के बेटे संयम पांचाल और उसके साथी अयान मिर्जा का चालान किया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों ने 15 अगस्त को स्कूल पहुंचकर करीब एक मिनट 20 सेकंड का वीडियो बनाया था। वीडियो में विद्यालय के पेयजल स्थल, शौचालय, कक्षाओं और परिसर के पिछले हिस्से में फैली गंदगी को दिखाते हुए स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए थे। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

मामला सामने आने के बाद सरधना के एबीएसए सुदर्शनलाल ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में उनका चालान कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जिस भवन को वीडियो में दिखाया गया, वह जर्जर अवस्था में है और वहां शिक्षण कार्य नहीं होता। बच्चों की पढ़ाई दूसरे भवन में कराई जाती है।

इस कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाली से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने को लेकर कार्रवाई का मुद्दा चर्चा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button