देश
पटना: लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री सुरक्षित

पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। विमान में 164 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, विमान पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई।
अच्छी बात यह रही कि पक्षी के टकराने के बावजूद विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।
एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से पक्षियों और अन्य जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



