उत्तराखंड

मसूरी: रास्ता भटकने के बाद भद्रराज मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोग घायल

Listen to this News

मसूरी में भद्रराज मंदिर मार्ग पर रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस के अनुसार, कार सवार देहरादून से मसूरी घूमने आए थे। वाहन स्वामी नितिन गोयल करोल बाग, दिल्ली के रहने वाले हैं और वर्तमान में देहरादून में रह रहे हैं। उनके साथ अरविंद कुमार निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ भी थे।

दोनों रात के समय रास्ता भटकने के कारण भद्रराज मंदिर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गए। क्लाउड एंड से आगे उन्हें रास्ता गलत होने का पता चला, जिसके बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तीखी चढ़ाई पर कार के ब्रेक ठीक से नहीं लग पाए और वाहन पीछे की ओर खिसकते हुए सड़क से नीचे जा गिरा।

सूचना मिलते ही हैप्पी वैली चौकी प्रभारी पुलिस टीम और आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सुरक्षित बताई गई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button