उत्तराखंड
रुड़की: टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव, कल शाम से था लापता

रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कपिल पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के रूप में हुई है। वह रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था।
परिजनों के अनुसार, कपिल के घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई थी। सोमवार सुबह उसका शव गांव के एक नाले में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



