उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास समेत कई प्रस्तावों पर आज होगी चर्चा

Listen to this News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और शहरी विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रूप से चर्चा के लिए रखे जा सकते हैं। इसके अलावा उद्योग, कार्मिक और परिवहन विभाग के प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है।

सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की तैयारी की गई है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था, आवास और शहरी विकास से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है।

सीएम ने सोमवार को सुनीं जनसमस्याएं

कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button