उत्तराखंड

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: भद्रकाली मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, दो भाइयों की मौत; 13 घायल

Listen to this News

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भद्रकाली मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाइयों की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बस राजस्थान नंबर की थी और इसमें बिहार तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के यात्री सवार थे। करीब 60 यात्री ऋषिकेश और हरिद्वार घूमने आए थे। शुक्रवार को दिनभर नीलकंठ, लक्ष्मणझूला, रामझूला और स्वर्गाश्रम घूमने के बाद सभी यात्री खारास्रोत पार्किंग पहुंचे थे।

रात करीब 8:30 बजे बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई। भद्रकाली पुलिस चौकी से आगे ढलान पर पहुंचते ही चालक ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं। इसके कुछ देर बाद भद्रकाली से करीब एक किलोमीटर आगे कपटियाल मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के दौरान सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाई बस की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बस में सवार 13 यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button