उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: गलोगी के पास ब्रेक फेल होने से पलटा टेंपो ट्रैवलर, 17 यात्री थे सवार

Listen to this News

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। ब्रेक फेल होने के कारण 17 सवारियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

अचानक फेल हुए वाहन के ब्रेक

पुलिस के अनुसार, हादसा करीब दोपहर 1:30 बजे गलोगी पावर हाउस से लगभग 200 मीटर पहले हुआ। टेंपो ट्रैवलर चालक हरिओम, निवासी अंबेडकर नगर रुड़की, वाहन लेकर मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था।

इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण नहीं बन सका और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 17 लोग सवार थे।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या चालक को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से देहरादून भेज दिया गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button