देश

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: PG मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से पुलिस ने पकड़ा

Listen to this News

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने भवन मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा। हादसे के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सत्य निकेतन में रविवार को एक पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी। इमारत में छात्रों के लिए PG संचालित हो रहा था। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। सोमवार तक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई।

पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि इमारत में मरम्मत और निर्माण से जुड़ा काम चल रहा था। पुलिस ने लापरवाही और लोगों की जान को खतरे में डालने समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू की है।

हरिराम बंसल की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस ने अब उसे भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

हादसे के बाद दिल्ली प्रशासन ने अवैध निर्माण और भवन सुरक्षा को लेकर भी सख्ती शुरू कर दी है। अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और संबंधित विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button