उत्तराखंड

UKSSSC भर्ती 2026: ग्रुप-सी के 553 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर के ग्रुप-सी के 553 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 सितंबर से 7 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में सबसे अधिक 420 पद कनिष्ठ सहायक के हैं। इसके अलावा पंजीकरण लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल, कंप्यूटर सहायक समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

553 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • कंप्यूटर सहायक – 9 पद
  • कनिष्ठ सहायक/सह-आंकड़ा प्रविष्टि परिचालक – 3 पद
  • वरिष्ठ सहायक – 1 पद
  • पंजीकरण लिपिक – 55 पद
  • कनिष्ठ सहायक – 420 पद
  • टेलीफोन परिचालक – 1 पद
  • सहायक खनिज पर्यवेक्षक – 22 पद
  • भूमि अधिग्रहण अमीन/निरीक्षक – 8 पद
  • अहलमद एवं कैशियर – 2 पद
  • भंडारपाल – 1 पद
  • गृह माता – 3 पद
  • सर्वे लेखपाल – 16 पद

कुल रिक्तियां: 553 पद।

12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी है। उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश बोर्ड अथवा मान्यता प्राप्त समकक्ष बोर्ड की योग्यता स्वीकार की जाएगी।

कुछ पदों के लिए हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर से संबंधित योग्यता भी आवश्यक है। अभ्यर्थी की हिंदी टाइपिंग गति कम से कम 4,000 कुंजी दबाव प्रति घंटा होनी चाहिए या उसके पास समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा क्या है?

अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चार चरणों में होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। कौशल परीक्षा में टंकण क्षमता का परीक्षण किया जाएगा और यह अर्हकारी प्रकृति की होगी।

भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 15 नवंबर 2026 बताई गई है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्तराखंड निवासी अभ्यर्थी – 300 रुपये
  • एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के उत्तराखंड मूल निवासी अभ्यर्थी – 150 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी – 150 रुपये
  • अनाथ अभ्यर्थी – कोई शुल्क नहीं

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 7 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन का मौका 12 से 14 अक्तूबर 2026 तक दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक का चयन करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button