उत्तराखंड

उत्तराखंड में सीएम धामी की सुरक्षा बढ़ेगी, कुंभ और विधानसभा चुनाव को लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय

Listen to this News

उत्तराखंड में आगामी कुंभ मेले और विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में धार्मिक और सरकारी आयोजनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सोशल मीडिया निगरानी के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की पहचान के लिए फैक्ट चेक व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया गया।

सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ेगी

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पार से घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, आईबी, राज्य पुलिस और एटीएस के अधिकारियों की इंटर एजेंसी को-ऑर्डिनेशन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

कुंभ और चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर जोर

राज्य में बढ़ती पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए वर्तमान चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। आगामी कुंभ मेले और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों के लिए ठोस सुरक्षा कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विधानसभा चुनाव में वीआईपी सुरक्षा की तैयारी

विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी नेताओं के दौरे बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया। चुनावी सभाओं और बड़े नेताओं के कार्यक्रमों के लिए आवश्यक जनशक्ति, तकनीकी उपकरणों और अन्य संसाधनों की व्यवस्था समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।

राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख पर्वों को देखते हुए भी सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button