उत्तराखंड
कर्णप्रयाग में मेडिकल स्टोर पर अचानक गिरा व्यक्ति, दुकानदार ने CPR देकर बचाई जान

Listen to this News
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मेडिकल स्टोर पर एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि उसे दुकान पर ही हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति को समझते हुए मेडिकल स्टोर संचालक ने तुरंत व्यक्ति को CPR देना शुरू किया। समय पर की गई प्राथमिक मदद से उसकी जान बचाने में मदद मिली।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानदार व्यक्ति को CPR देते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना ने आपात स्थिति में CPR और तुरंत प्राथमिक उपचार के महत्व को एक बार फिर सामने ला दिया है।



