उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट: बदरीनाथ-हेमकुंड की चोटियां बर्फ से ढकीं, सीजन की पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Listen to this News

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर से ढकी चोटियों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है।

हेमकुंड साहिब में भी गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जबकि केदारनाथ घाटी में बारिश और घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई। खराब मौसम के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button