उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर हादसा: गणेश मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

Listen to this News

रुद्रप्रयाग के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम हादसा हो गया। गणेश मंदिर के पास एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और महिला की तलाश शुरू की गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, घटना की सूचना शाम करीब 6:21 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली। इसके बाद एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि, डीडीआरएफ ऊखीमठ, आपदा मित्र और पुलिस बल की टीमें मौके पर भेजी गईं।

खाई काफी गहरी होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। टीमों ने देर रात तक आसपास के क्षेत्र में महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रात अधिक होने के कारण करीब 12:30 बजे अभियान रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह रोशनी होने के बाद महिला की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया। फिलहाल महिला की पहचान और उसके संबंध में अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button