देश

दिल्ली के सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न, दुकान में वारदात; आरोपी गिरफ्तार

Listen to this News

नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार इलाके में छठी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुकान के अंदर कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे एक दुकान के अंदर ले जाकर कथित तौर पर बंधक बनाया गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार थाना और महिला पुलिस थाने की टीमें मौके पर पहुंचीं। छात्रा की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले में 56 वर्षीय आरोपी मकसूद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button