उत्तराखंड

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, जल्द आएगी चुनाव आयोग की टीम

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चरणबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों से सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने को कहा। इस दौरान मतदान केंद्रों के भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO), रिटर्निंग अधिकारियों (RO) और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण को भी समय पर पूरा कराने को कहा गया। इसके अलावा बूथ और विधानसभा स्तर पर कार्मिकों का विवरण तैयार करने, आवश्यक वाहनों की सूची बनाने और स्वीप प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी माह दिल्ली से भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान सभी जिलाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। ऐसे में जिलों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button