उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में लगातार बर्फबारी, कड़ाके की ठंड; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Listen to this News

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने के बाद लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण धाम में तापमान गिर गया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इधर, प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 सितंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की है। 26 और 27 सितंबर को कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में 26 सितंबर को भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

बारिश के चलते संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने, फ्लैश फ्लड और जलभराव का खतरा भी जताया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button