उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम साफ होने पर प्रशासन ने हटाई रोक

Listen to this News

उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते दो दिनों से स्थगित चारधाम यात्रा सोमवार, 28 सितंबर को मौसम में सुधार के बाद फिर शुरू कर दी गई। प्रशासन ने मौसम अनुकूल होने के बाद यात्रा पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया।

यात्रा दोबारा शुरू होने के साथ ही यमुनोत्री हाईवे समेत चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं और कारोबारियों को राहत मिली है।

प्रशासन ने पुलिस और तहसील स्तर के अधिकारियों को यात्रा को सुचारु रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा मौसम और सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन की निगरानी जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button