उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- पार्टी का फैसला सर्वोपरि

Listen to this News

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अमर उजाला से विशेष बातचीत में कांग्रेस और अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी में लिए गए फैसले उनके लिए सर्वोपरि हैं और वह फिलहाल पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं।

हरीश रावत ने हालिया घटनाक्रम और पार्टी से जुड़े सवालों पर कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

ईडी की पूछताछ से जुड़े सवाल पर रावत ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद पता चलता है कि इसके पीछे क्या कारण थे। हालांकि, ये रावत के आरोप हैं।

इससे पहले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रावत ने उत्तराखंडियत, मूल आंदोलनकारियों और वंचित वर्गों के अधिकारों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आगामी चुनाव को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button