उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

टिहरी: बूढ़ा केदार के जंगल में भटका रूसी नागरिक सुरक्षित बरामद, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Listen to this News

टिहरी गढ़वाल के बूढ़ा केदार क्षेत्र के जंगल में रास्ता भटके एक रूसी नागरिक को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बरामद कर लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशी नागरिक के जंगल में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया था।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को सूचना मिली थी कि मेड मारवाड़ी क्षेत्र के ऊपर जंगल में एक विदेशी नागरिक रास्ता भटक गया है। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि उसे कुंडाली क्षेत्र की एक छानी में देखा गया था। इसके बाद संभावित स्थानों पर तलाश की गई।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विदेशी नागरिक मेड स्थित हरे कृष्णा आश्रम पहुंच गया है। टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओवान और खुद को रूस का निवासी बताया। वह गंगोत्री से पैदल निकला था और रास्ता भटककर बूढ़ा केदार के जंगल क्षेत्र में पहुंच गया था।

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में विदेशी नागरिक स्वस्थ और सुरक्षित पाया गया। उसके पहचान और यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें उसके वीजा की वैधता 19 दिसंबर 2024 को समाप्त होना पाया गया। पुलिस उसे थाने लेकर गई है और दस्तावेजों व वीजा की स्थिति के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button