
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मंगलवार को पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
भाजपा ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक सीट से प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटें शामिल हैं। मतदान 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है।



