देशराष्ट्रीय

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DFO की XUV-700 और स्कॉर्पियो में टक्कर, दो की मौत; तीन घायल

Listen to this News

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी (DFO) विकास नायक और उनके चालक देवांश की मौत हो गई। हादसा फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 69 पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, विकास नायक अपनी XUV-700 से लखनऊ से नोएडा की ओर जा रहे थे। उनके साथ चालक देवांश और 65 वर्षीय केशवती भी वाहन में सवार थीं। हादसे में DFO और चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि केशवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दूसरी ओर, स्कॉर्पियो में सवार 61 वर्षीय डेविड ब्रेन डिसूजा और उनकी 59 वर्षीय पत्नी ममता डिसूजा भी घायल हुए हैं। तीनों घायलों का सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button