उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत कई नेता रहे मौजूद

Listen to this News

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

दिनेश आर्य के नामांकन के साथ राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। उत्तराखंड की इस सीट के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना निर्धारित है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के कारण आर्य का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है।

दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वह नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button