उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

विकासनगर: दून-पांवटा हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरी बस

Listen to this News

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button