उत्तराखंड

जखोली-बजीरा मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग गंभीर रूप से घायल; हायर सेंटर रेफर

Listen to this News

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में जखोली-बजीरा मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामाश्रम इंटर कॉलेज के पास भैरव मंदिर मोड़ के समीप हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि स्थानीय लोगों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button