अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की, आरोपी फरार

अल्मोड़ा: जिले के सल्ट क्षेत्र की खुमाड़ ग्रामसभा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।



