दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर नई रणनीति: CAQM ने GRAP के नियम कड़े किए, पाबंदियां अब पहले ही चरण में लागू होंगी

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) में बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब प्रतिबंधों को एक चरण पहले लागू किया जाएगा, यानी हवा गंभीर होने का इंतज़ार नहीं किया जाएगा—प्रदूषण में थोड़ी बढ़ोतरी होते ही सख्त कदम शुरू किए जाएंगे।
नए आदेश के तहत, पहले जो कदम GRAP-IV (Severe) में लागू होते थे, अब उन्हें GRAP-III के तहत लागू किया जाएगा। इससे सरकारों को पहले ही स्तर पर ज्यादा सख्ती बरतने की शक्ति मिल जाएगी।
WFH पर बड़ा फैसला: 50% कर्मचारियों को घर से काम कराने पर विचार:
CAQM ने राज्यों से कहा है कि सरकारी, नगर निगम और निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम देने का विकल्प गंभीर प्रदूषण के एक चरण पहले ही लागू किया जा सकता है।
केंद्र सरकार भी अपने ऑफिसों के लिए ऐसे ही प्रावधान पर निर्णय ले सकती है।
GRAP की टाइमलाइन री-सेट: अब क्या बदल गया?
नई व्यवस्था के अनुसार—
✔ GRAP-II → पहले GRAP-I के उपाय
>बिना रुकावट बिजली का इंतज़ाम (DG सेट्स की जरूरत खत्म करने के लिए)
>ट्रैफिक जाम कम करने हेतु चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल
>बसों और मेट्रो की संख्या बढ़ाने के निर्देश
✔ GRAP-III → पहले GRAP-II के उपाय
>दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव
>एनसीआर के अन्य शहरों में भी ऑफिस टाइम बदलने पर राज्य निर्णय ले सकेंगे
✔ GRAP-IV → पहले GRAP-III के उपाय
>अधिक सख्त उपाय, जो अब हवा थोड़ी खराब होते ही लागू हो जाएंगे
क्यों किया गया बदलाव?
CAQM का मानना है कि प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचने से पहले ही कदम उठाना जरूरी है।
नई नीति हवा को ‘गंभीरतम’ श्रेणी में जाने से रोकने पर फोकस करती है।



