उत्तराखंड
उत्तराखंड में तबादला नीति पर बड़ा फैसला: 10 जून तक विभाग खुद ले सकेंगे ट्रांसफर का निर्णय

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्थानांतरण नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी विभाग 10 जून 2026 तक कर्मचारियों के तबादलों से जुड़े निर्णय स्वयं ले सकेंगे।
नई व्यवस्था के तहत अनुरोध के आधार पर तबादलों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें दुर्गम क्षेत्रों से सुगम क्षेत्रों में स्थानांतरण और गंभीर बीमारी से जूझ रहे माता-पिता वाले कर्मचारियों के मामलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
सरकार के इस फैसले से विभागों को अधिक लचीलापन मिलेगा और कर्मचारियों की व्यक्तिगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना आसान होगा।



