उत्तराखंड

गढ़वाल दौरे पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा: 6 मई से संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर फोकस

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 6 मई से गढ़वाल क्षेत्र के दौरे पर जाएंगी। इस पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

दौरे की शुरुआत ऋषिकेश से होगी, जिसके बाद 7 मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। 8 मई को सैलजा केदारनाथ धाम में दर्शन करेंगी और अगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

इसके बाद 9 मई को चमोली जिले के गोपेश्वर (बिरही) में कार्यकर्ताओं से संवाद होगा, जहां से वह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी। 10 मई को बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रीनगर लौटेंगी। 11 मई को टिहरी जिले के चंबा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर वह दौरे का समापन करेंगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना और आगामी चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button