एम्स ऋषिकेश में बड़ी उपलब्धि: पहला लीवर और 23वां किडनी ट्रांसप्लांट सफल

ऋषिकेश। AIIMS Rishikesh ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही संस्थान में 23वां किडनी ट्रांसप्लांट भी सफलतापूर्वक किया गया।
इस उपलब्धि को उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा अभी तक सीमित थी। एम्स ऋषिकेश अब ऐसे जटिल ऑपरेशन करने वाले चुनिंदा सरकारी संस्थानों में शामिल हो गया है।
अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस दौरान मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम ने समन्वय के साथ काम करते हुए मरीजों को नई जिंदगी दी।
एम्स प्रशासन का कहना है कि इस सफलता से भविष्य में उत्तराखंड के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें अपने ही राज्य में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।



