देश

पूर्वी दिल्ली में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 नाबालिग बचाए गए; 6 इकाइयां सील

Listen to this News

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है। यह अभियान जगजीत नगर और घोंडा इलाके में चलाया गया।

कार्रवाई यमुना विहार के एसडीएम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कई टीमों ने मिलकर छापेमारी की। इस दौरान बाल श्रम में लिप्त 4 कारखानों और 2 दुकानों को सील कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, बच्चों से अवैध रूप से काम कराया जा रहा था। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button