उत्तराखंड
खटीमा की बेटी तिल सेन ने रचा इतिहास, ITBP महिला टीम के साथ माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Listen to this News
उत्तराखंड के खटीमा की बेटी तिल सेन ने देश का नाम रोशन करते हुए माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है। तिल सेन ने ITBP की पहली ऑल-वुमन माउंटेनियरिंग टीम के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।
ITBP की 14 सदस्यीय टीम ने 21 मई को नेपाल की ओर से साउथ कोल रूट के जरिए 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। इस टीम में 11 महिला पर्वतारोही शामिल थीं।
तिल सेन की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड, खासकर खटीमा क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे बेटियों के साहस, मेहनत और देशभक्ति का प्रतीक बताया है।



