अंतरराष्ट्रीय
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान के जनाजे में शामिल हुए टॉप आतंकी, पाकिस्तान पर फिर उठे सवाल

Listen to this News
पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान के जनाजे को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्लामाबाद में हुए जनाजे में कई शीर्ष आतंकवादी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोग भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। वह 2019 के पुलवामा हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल माना जाता था, जिसमें 40 से अधिक CRPF जवान शहीद हुए थे।
जनाजे की तस्वीरों और वीडियो में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी ने पाकिस्तान में आतंकियों को संरक्षण मिलने के आरोपों को फिर हवा दे दी है। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है।



