अंतरराष्ट्रीय
तुर्की में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता; EMSC ने दी जानकारी

तुर्की के पूर्वी हिस्से में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.1 थी और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।
भूकंप के केंद्र और इससे प्रभावित इलाकों को लेकर जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल उपलब्ध रिपोर्ट में भूकंप से हुए किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
तुर्की की आधिकारिक आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) भी देश में आए भूकंपों की निगरानी और जानकारी जारी करती है।



