क्राइमदेशराष्ट्रीय

केदारनाथ यात्रा: चीरबासा में मलबा हटने के बाद पैदल मार्ग बहाल, श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू

Listen to this News

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास भूस्खलन के चलते बंद हुआ रास्ता अब खोल दिया गया है। मलबा हटाने के बाद मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी गई है। सोमवार को भूस्खलन के कारण सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई थी।

चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण रास्ता बाधित हुआ था। लगातार पत्थर गिरने से क्षेत्र में आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई थी। इसके चलते केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया गया था।

इससे पहले चीरबासा क्षेत्र में फंसे करीब 1,500 श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड पहुंचाया था।

मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से यात्रा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button