उत्तराखंडदेश

वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026: उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक

Listen to this News

देहरादून। चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किए। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजाइन तकनीकी कौशल में रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता में करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में हिस्सा लिया। भारत ने कुल आठ रजत पदक और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस हासिल कर विश्व स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया। इसे प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया गया है।

इंडियास्किल्स के जरिए बनाई जगह

सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने इंडियास्किल्स की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति ने दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, बूट-कैंप, यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कौशल मंच पर प्रदेश के युवाओं की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को कौशल विकास और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button