उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

हरिद्वार कुंभ 2027: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक सोलर लाइटिंग और फुटपाथ होंगे अपग्रेड

Listen to this News

हरिद्वार: कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक सोलर लाइटिंग व्यवस्था को अपग्रेड करने के साथ फुटपाथ और पैदल मार्गों को भी विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार, मां चंडी देवी बाजार क्षेत्र और मां मनसा देवी बाजार क्षेत्र के पैदल मार्गों पर ऑल-इन-वन और सेमी-इंटीग्रेटेड सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। व्यवस्था के संचालन और रखरखाव का काम भी तीन वर्षों तक किया जाएगा।

कुंभ की तैयारियों के तहत हरिद्वार में फुटपाथ और आंतरिक सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण के कई कार्य भी प्रस्तावित हैं। इनका उद्देश्य कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम पैदल आवागमन सुनिश्चित करना है।

कुंभ मेला 2027 का आयोजन एक जनवरी से 30 अप्रैल 2027 तक प्रस्तावित है। मेले के लिए क्षेत्र को 32 सेक्टरों में बांटकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं और घाटों, पुलों, सड़कों समेत स्थायी निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button