देशराष्ट्रीय

नई दिल्ली: चुनाव आयोग से मुलाकात न होने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Listen to this News

INDIA गठबंधन के सांसदों के चुनाव आयोग की ओर मार्च के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में हंगामा देखने को मिला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने आकाशवाणी भवन परिसर के पास धरना दिया।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से विपक्षी सांसदों की मुलाकात नहीं होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 300 से अधिक विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलने के लिए संसद से चुनाव आयोग पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को रोकने और धमकाने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर बस से बाहर ले जाया। क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी।

विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button