देशराष्ट्रीय

केरल: सऊदी अरब में पति पर मारपीट का आरोप, महिला ने प्रेशर कुकर और बेल्ट से पीटने की शिकायत की

Listen to this News

केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली अंजू ने अपने पति नंदू पर सऊदी अरब में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने उसके साथ प्रेशर कुकर, सिल-बट्टे, बेल्ट और मोबाइल चार्जर से मारपीट की। इस मामले में महिला ने पति और उसके माता-पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अंजू के मुताबिक, वह चार सितंबर को सऊदी अरब गई थी और 12 सितंबर से पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 30 सितंबर को भारत लौटने के बाद उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की और कोल्लम जिला अस्पताल में उपचार कराया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

महिला ने बताया कि उसके शरीर पर लगी दो चोटों में टांके लगाने की जरूरत थी, लेकिन डॉक्टरों ने चोटें पुरानी होने के कारण टांके लगाने से इनकार किया। शिकायत में उसने यह भी आरोप लगाया कि भारत भेजने से पहले पति ने उसके शैक्षणिक प्रमाण-पत्र अपने पास रख लिए, ताकि वह यहां काम कर अपनी आजीविका न चला सके। मामले में पुलिस जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button